



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- बिलासपुर में चिट्टे के खिलाफ अब तक कि सबसे बड़ी मुहिम रही है, यह एक सामाजिक क्रांति में नज़र आती है, यह कहना है प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर सदीप सांख्यान का।
मुख्यमंत्री का चिट्टे के खिलाफ अभियान एक बड़ी सामाजिक क्रांति…. संदीप सांख्यान


उन्होंने कहा कि एन्टी चिट्टा वॉर में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पैदल सड़कों पर चल कर बच्चों के साथ चिट्टे और अन्य नशीली वस्तुओं के त्यागने पर बातचीत की और और उन बच्चों से नशीले पदार्थों के खिलाफ एक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया ह



बच्चों के लिए प्रेरणादायक चिट्टे के खिलाफ मुहिम… संदीप सांख्यान
यह अभियान चिट्टा बेचने वालों और चिट्टा पीने वालों की कमर तोड़ कर रख देगा। संदीप सांख्यान ने कहा बिलासपुर में एंटी चिट्टा केम्पेन आज तक का सबसे बड़ा अभियान साबित हुआ है, स्कूली बच्चों के अलावा इस अभियान में जो आम जनसाधारण ने इस सामाजिक क्रांति में अपनी भूमिका निभाई है वह काबिले तारीफ है।

एन्टी चिट्टा अभियान में राजनीतिक विचारों की सीमाएं लांघ कर भी लोगों का मिला समर्थन…. संदीप सांख्यान
संदीप सांख्यान ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस अभियान में राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर भी लोग समर्थन दे रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री का नारा मेरा हिमाचल चिट्टा मुक्त जिस तरह से बीते कल बिलासपुर की सड़कों पर गूंजा उससे युवाओं को अहसास हुआ है कि चिट्टे का सेवन और नशीले पदार्थों का सेवन कितना घातक होता है।
संदीप सांख्यान ने इस काम मे हिमाचल पुलिस बैंड ने भी कॉन्सर्ट करवाकर युवाओं को एक नई दिशा दी है और इस मुहिम में प्रशासन की भूमिका भी अहम रही। संदीप सांख्यान ने कहा कि मुख्यमंत्री की एन्टी चिट्टा मुहिम को हिमाचल प्रदेश के हर कोने से जनसमर्थन मिल रहा है और युवाओं में जागरूकता फैली है।
यह मुहिम एक जन आंदोलन में बदल गई है और एक नई सामाजिक क्रांति की और बढ़ रही है। संदीप सांख्यान ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ मुहिम सर्प्रथम शिमला से 15 नवंबर को शुरू की गई थी अब इस मुहिम से प्रदेश में महाविद्यालयों, विश्विद्यालयों, एन एस एस कार्यकर्ताओं एन सी की कैडेदस को भी जोड़ा जा रहा है।

संदीप सांख्यान ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नाका अभियान भी चलाया गया था उस अभियान में एन डी पी एस अधिनियम के अंतर्गत बहुत सी गिरफ्तारियां भी हुई थी और मुख्यमंत्री की शैक्षणिक संस्थानों के आसपास बनी दुकानों पर भी खास नज़र है।
इनकी भी जांच नियमित रूप से की जा रही है ताकि कहीं से कोई नशीला पदार्थ इन दुकानों से न सप्लाई हो रहा हो। बिलासपुर में वॉर अगेन्स्ट चिट्टा में जो जनसैलाब जुड़ा और आगे बढ़ा है उसने साबित किया है अब हिमाचल चिट्टा मुक्त होकर रहेगा।















Total Users : 125172
Total views : 189347