जनसंवाद कार्यक्रम “मन की बात” का आयोजन

सोलन/विवेकानंद वशिष्ठ :-  सोलन शहरी मंडल के बरूरी क्षेत्र, वार्ड नंबर 4 स्थित बूथ नंबर 77 पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम “मन की बात” का आयोजन बड़े उत्साह, अनुशासन एवं सकारात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को गंभीरता से सुना।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी राजपाल दी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने वाला संवाद है, जो आम जनमानस को राष्ट्र निर्माण से जोड़ता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रेरणा पहुँचाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात के माध्यम से समाज सेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, युवाओं की भूमिका और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर दिए गए संदेश हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से इनचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रत्याशी  राजेश कश्यप, जिला महामंत्री भारत साहनी, बूथ अध्यक्ष  सुरेश ठाकुर सहित रमेश दत्त शर्मा, मंगलेश राजपूत, दिनकर कुमार, स्वाति, अनिल गुप्ता, रमेश धीमन, सतीश धीमन, रत्तन गौतम, अनिल चड्ढा, चंद्रकांता शर्मा एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन का समापन राष्ट्रहित, सेवा और समर्पण के भाव के साथ किया गया।