अल्माइटी शूटिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भोपाल व दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में अल्माइटी शूटिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेनाउंड नेशनल शूटर का गौरव प्राप्त किया है।

 

 

यह अल्माइटी समूह के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है कि अकादमी से भाग लेने वाले सभी तीनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई किया।

कक्षा 9वीं की छात्रा अवनी सिंह ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई किया, जो उनकी निरंतरता, अनुशासन और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

 

कक्षा 9वीं के छात्र श्रेयस गौतम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सफलता प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उनका यह प्रदर्शन उनके नियमित अभ्यास और समर्पण को दर्शाता है।

 

वहीं कक्षा 12वीं (नॉन-मेडिकल) के छात्र आरुष धिमान ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रेनाउंड नेशनल शूटर बनने का गौरव हासिल किया।

 

तीनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अल्माइटी शूटिंग अकादमी की गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था, अनुभवी कोचिंग और खेलों के प्रति समर्पित वातावरण का परिणाम है।

 

अल्माइटी समूह की ओर से तीनों खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

 

हम कामना करते हैं कि ये खिलाड़ी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें और प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। अल्माइटी शूटिंग अकादमी – उत्कृष्टता की ओर निशाना, भविष्य के चैंपियनों का निर्माण ।