



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि विजय पुरी (सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष), स्पेशल मुख्यातिथि ओ.पी. शर्मा (वाईस सीनियर सिटीजन काउंसिल) स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस समारोह में सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था। इस समारोह का शुभारंभ सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वन्दना से हुआ। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों को शॉल टोपी तथा स्मृति चिहृ भेंटकर सम्मानित किया गया।

उसके बाद शिव तांडव ने सभी दर्शकों की वाह वाही लूटी। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने सुन्दर नृत्य और नाटक प्रदर्शन से सभी का मनोरंजन किया। मुख्यातिथि विजय पुरी ने अपने भाषण में सभी बच्चों के उत्साह और उत्तम प्रदर्शन की सराहना की।

साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों के साथ अनुरोध किया कि वह स्वयं भी मोबाईल के दुरूपयोग से बचें और बच्चों को दूर रखें। और कहा कि अपने बच्चों को ज्यादा-ज्यादा अपनी संस्कृति के साथ जोड़ने का प्रयास करें।

इस अवसर पर पिछले सत्र में शैक्षणिक, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह वार्षिक समारोह बच्चों का अपना कार्यक्रम होता है।

और इसमें बच्चों को मंच में आने का मौका मिलता है तथा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। बच्चें साल भर इस कार्यक्रम का इंतजार करते हैं।

अंत में प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने अध्यापकों, बच्चों, अभिभावकों व मुख्यातिथि का अभिवादन किया और साथ में उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मैं सबका दिल से आभार प्रकट करता हूँ।

Post Views: 824



















Total Users : 122733
Total views : 185597