दिव्यांग समीक्षा समिति की बैठक में दिव्यांगों से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला हमीरपुर में दिव्यांग समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दिव्यांगजनों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में दिव्यांग समीक्षा समिति के सदस्य राजन कुमार ने दिव्यांगजनों से जुड़े अनेक जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और उनके त्वरित समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

 

 

राजन कुमार ने दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रमाण पत्रों, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुलभता से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया।

 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे माननीय उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य किया जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि दिव्यांगजन मुख्य धारा से जुड़ सके।