



सुजानपुर/हमीरपुर:- सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल, कक्कड़ में वार्षिक प्रतिभा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिरकत की।
न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल कक्कड़ में वार्षिक प्रतिभा पुरस्कार समारोह आयोजित, छात्रों को किया गया सम्मानित


समारोह में विशेष अतिथि के रूप में निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह डोगरा, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती तथा हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर संघ के अध्यक्ष डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा उपस्थित रहे।



समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा ने कहा कि “मंत्री, वैद्य और गुरु यदि भय या स्वार्थवश प्रिय बोलते हैं, तो राज्य, शरीर और धर्म का नाश निश्चित है।” उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह पठानिया सहित अन्य वक्ताओं ने विद्यालय और क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान हाल ही में प्रशासकीय सेवाओं में नियुक्त रोहित कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित करते हुए बधाई दी गई।

समारोह के अंत में अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत प्राचार्य Mohan Singh Dogra, निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के युवा जिला अध्यक्ष Vikas Mehra, जिला मीडिया प्रभारी अनिल धीमान, राज्य कारिणी सदस्य Jeevan Ram और
स्कूल प्रवंधक सुरेश चंदेल उपस्थित थे। डॉ डोगरा ने स्कूल प्रवंधक श्री सुरेश चंदेल जी और मुख्य अध्यापक कुलदीप जी व स्कूल मैनेजमेंट के सभी अध्यापकों और स्थानीय जनता का मैं आभारी हूँ जिन्होंने मुझे सम्मानित किया।
















Total Users : 125191
Total views : 189366