



जटेहड़ी/हमीरपुर :- जनवरी। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती राजस्व मुहाल जटेहड़ी में खसरा नंबर 256, 261 और 262 में लगभग 2 कनाल 6 मरले सरकारी जमीन को प्राइवेट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए लीज पर आवंटित करने का प्रस्ताव है।
इस संबंध में एसडीएम हमीरपुर द्वारा 26 दिसंबर को प्रकाशित सूचना के अनुसार उक्त लीज के प्रस्ताव पर स्थानीय निवासियों से 30 दिन के भीतर आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।


हमीरपुर के एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि अगर इस प्रस्ताव के संबंध में किसी स्थानीय व्यक्ति को कोई आपत्ति है तो वह 30 दिन के भीतर एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। उन्होंने बताया कि 30 दिन के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।



Post Views: 134

















Total Users : 123575
Total views : 186879