



बददी/हमीरपुर :- मिशन रोजगार हिमाचल के तहत हिमालया फाऊंडेशन व लघु उद्योग संघ आगामी रोजगार मेले जिला हमीरपुर में लगाएंगे। 10 जनवरी को सुजानपुर के चौगान में तो 11 जनवरी को टौणी देवी के उहल में रोजगार पंजीकरण मेले सुनिश्चित किए गए हैं।
सुजानपुर में 10 को तो टौणी देवी में रोजगार मेला 11 जनवरी को



यह दोनो रोजगार मेले निस्वार्थ भाव सेवा संगठन सुजानपुर के साथ मिलकर लगाए जाएंगे। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक राणा वे हिमालया फाऊंडेशन की उपाध्यक्ष डिंपल परमार ने बताया कि रोजगार मेले में सुजानपुर व टौणी देवी व दूरदराज के बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा और उनको उनकी योग्यता के अनुसार बददी बरोटीवाला नालागढ़ के कारखानों में समायोजित किया जाएगा।



मिशन रोजगार हिमाचल के तहत अभियान पहुंचा हमीरपुर

पंजीकरण के लिए किसी भी प्रकार शुल्क नहीं रखा गया है। मेले को सफल बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष डा अशोक कुमार राणा की अध्यक्षता में मिशन रोजगार अभियान की बैठक हुई जिसमें तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया।
बददी में रोजगार की अपार संभावनाएं-पटियाल
लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल और मीडिया प्रभारी डा किशोर ठाकुर ने कहा कि बददी , बरोटीवाला, नालागढ़ के उद्योगों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं । सुजानपुर व टौणी देवी के ऊहल में होने वाले इन रोजगार मेलों में शिक्षित, अल्प शिक्षित व डिप्लोमा होल्डर व आईटीआई शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण कर उनको योग्यतानुसार रोजगार दिलाया जाएगा। पंजीकरण का किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं रखा गया है। बीबीएन के कारखानों में ऑटोमोबाइल, धागा, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, कॉस्मेटिक, सिक्योरिटी, टेलीकॉलिंग व फूड आदि कंपनियों को मैन पावर की जरूरत रहती है। डा. किशोर ठाकुर ने कहा कि बेरोजगार युवा घर से निकलकर शहर की तरफ कंपनी में प्राइवेट नौकरी भी कर सकते हैं और अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं।
कैपशन-सुजानपुर व टौणी देवी में लगने वाले रोजगार मेले को लेकर आयोजित बैठक के दौरान टीम मिशन रोजगार सामूहिक चित्र में।

















Total Users : 125103
Total views : 189212