



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश के सबसे छोटे जिला एंव शिक्षा का हब कहा जाने वाला हमीरपुर से संबंध रखने वाले सुनील कुमार कौशल ने रूद्रा शक्ति हर्स एलोवेर के बैनर तले अलग है। अलग उत्पादों को तैयार किया हॉर्ट, लीवर, शूगर और किडनी की बीमारी के लिए उनके उत्पाद बेहद फायदमेंद है।
सुनील कौशल के उत्पाद से बीमारियों का खात्मा

वह दावा कर रहे है कि इनका उपयोग करने से इनका असर कुछ दिनों के भीतर साफ तौर पर देखने को मिलता है। सुनील कुमार रूद्रा शक्ति हब्स के जरिए 22 लोगों को प्रत्यक्ष और 700 को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मुहैया करवा रहे है। इस स्टार्ट-अप के जरिए तीन सौ किसानों को भी जोड़कर रखा है।
रूद्रा शक्ति हर्स एलोवेर बना ब्रांड

सुनील कौशल बताते हैं कि वर्ष 2012 में उनके पिता की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। उन दिनों वह दिल्ली में कार्यरत थे। पिता की अचानक हुई मौत से वह इतने आहत थे कि वह इस सोच में डूबे रहे कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है। इसी सवाल का जबाव ढूढ़ने के लिए उन्होंने मेलबोर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक से संपर्क
साधा, तो बताया कि एलोवेरो के इस्तेमाल से 300 तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके बाद उन्होंने जोगिंद्रनगर के डा. अरुण चंदन से संपर्क किया तो उन्हें जानकारी मिली कि एलोवेरा की 500 प्रजातियां है और इसमें एएल-वन सबसे बेहतरीन है, लेकिन यह यूएसए में ही मिलती है।
इसके बाद चंड़ीगढ़ में 17 एकड़ भूमि पर इसकी खेती शुरू की। उद्योग विभाग से संपर्क करने के बाद उनकी स्टॉर्ट अप का चयन 2018 में हुआ। सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर में शोद्य कार्य करने के उपरांत मैडिसन जूस तैयार किए। इनके उत्पाद तैयार किए जाते है और दिल्ली, मुबंई जैसे महानगरों के अलावा विदेश में भी यह भेजे जाते हैं।
25 आर्गेनिंग सेंटर खोलने का लक्ष्य
रूद्रा शक्ति हर्स के एमडी डा. सुनील कुमार कौशल बताते है कि वर्ष 2026 में उनका लक्ष्य देश भर में 25 आर्गेनिंग सेंटर खोलने का लक्ष्य है। मौजूदा समय में हमीरपुर और चंड़ीगढ़ में दो केंद्र चल रहे है। हमीरपुर जिला में स्थित उनकी यूनिट में वह अपने प्रोडक्ट्स का उत्पादन करते है।
Post Views: 147



















Total Users : 125072
Total views : 189155