



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- उप मंडल बड़सर गांव बढ़नी का आदर्श शर्मा राज्य युवा उत्सव बिलासपुर में चित्रकला में उपविजेता रहा। आदर्श शर्मा ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया।

दो और तीन जनवरी को राज्य युवा उत्सव का बिलासपुर में दो दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ आदर्श शर्मा जवाहरलाल नेहरू कॉलेज शिमला से शिक्षा ग्रहण कर रहा है।


आदर्श शर्मा उप मंडल बड़सर के ग्राम पंचायत बलयाह के गांव बढनी का रहने वाला है आदर्श शर्मा ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया आदर्श शर्मा ने बचपन में कई मेडल जीतकर हिमाचल प्रदेश का और हमीरपुर का नाम रोशन कर चुका है।



ड्राइंग सर विवेक शर्मा जी आदर्श शर्मा का समय-समय पर मार्गदर्शन करवाते रहते हैं इनका बहुत सहयोग रहता है और हौसला बढ़ाते रहते हैं। उनका भी आशीर्वाद रहता है।
हिमाचल प्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा जी ने आदर्श शर्मा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर और भी मंत्री खेल मंत्रालय के गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। आदर्श शर्मा समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं ।
नवदुर्गा मां गुरुजनों और माता-पिता का आशीर्वाद सदा ऐसे ही बना रहे। उप मंडल बड़सर ब गांव बढ़नी में खुशी की लहर छा गई है।
















Total Users : 125107
Total views : 189221