अपनी उपलब्धियों को लेकर स्वेत पत्र जारी करे अनुराग ठाकुर: संदीप सांख्यान

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पांच बार के सांसद, केंद्रीय खेल मंत्री, बीबीसीआई अध्यक्ष रहे चुके भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर भले ही अपनी की पार्टी द्वारा हाशिए पर धकेले जा चुके हों, लेकिन इन्होंने इन पांच संसदीय पारियों में विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। हर बार सेलेब्रिटी बन कर जिला मुख्यालयों में दौरा करने वाले सांसद विकासात्मक छाप छोड़ने में पूर्णतया असफल रहे हैं।

 

अपनी पार्टी के हाशिए पर चल रहे हैं अनुराग ठाकुर…. संदीप सांख्यान

 

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने आरोप लगाया कि सांसद महोदय को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विकास कार्य और अपनी उपलब्धियों को लेकर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सांसद महोदय के पास केंद्रीय खेल मंत्रालय था तो बिलासपुर के लिए एक भी ऐसा काम नहीं किया जिस पर नाज की जा सके।

 

आपदा में भी कुछ नहीं कर पाए सांसद… संदीप सांख्यान

 

बिलासपुर में खेल का सिरमौर रही हाॅकी खेल की दुदर्शा का जिक्र कितनी ही बार किया जा चुका है, लेकिन हालात जस के तस है। इनके केंद्रीय खेल मंत्री बनने के बाद एक आस जगी थी, कि बिलासपुर में एस्ट्रोटर्फ बिछेगी, लेकिन यह आस धूमिल ही रही।

 

क्रिकेट खेल और मैदान में इन्होंने केवल अपने प्रयोग की वस्तु बना दिया है। यहां पर कोई बड़े आयोजनों का न होना इस बात के पुख्ता प्रमाण है। यही नहीं कोई भी खेल ऐसा नहीं है जिस पर पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री ने तवज्जो दी हो। संदीप सांख्यान ने कहा कि बिलासपुर नभ, थल और जल खेलों के लिए मशहूर स्थान है। लेकिन पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किसी भी एक स्थल को उभारने में असफल रहे हैं।

 

 

अन्य विकासात्मक कार्यों का श्रेय लेने में माहिर अनुराग ठाकुर हर मोर्चे पर विफल रहे हैं। इसके विपरीत जब हिमाचल प्रदेश में राजा वीरभद्र सिंह की कांग्रेस सरकार थी और खेल मंत्री राम लाल ठाकुर थे तो बिलासपुर में सभी खेलों को विशेष महत्व दिया गया।

 

 

यही नहीं लुहणु स्थित खेल परिसर का निर्माण तथा सभी खेलों का समावेश, इंडोर स्टेडियम, सिंथेटिक ट्रैक सब कांग्रेस की देन है। यही नहीं जिस क्रिकेट मैदान पर एचपीसीए द्वारा कब्जा किया गया है, उसका वजूद भी कांग्रेस की देन है। सांसद महोदय ने न शिक्षा, न स्वास्थ्य, न स्पोटर्स और न ही कोई अन्य फील्ड में अपना कोई योगदान दे पाए हैं।

 

 

बिलासपुर में आना और चंद लोगों से मिलना ही इनकी संसदीय शैली में शुमार है। ऐसे में सांसद बताए कि इस लोकसभा क्षेत्र के लिए कौन कौन सी जनकल्याण की योजनाएं लेकर आए हैं। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि पिछला तो छोंड़ें किंतु अब केंद्र सरकार को बने डेड साल हो गए लेकिन अभी तक कोई भी योजना इस संसदीय क्षेत्र के लिए लाने में क्यों असफल रहे हैं।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि हमीरपुर से लोकसभा के सांसद केवल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को कोसने के लिए ही जाने जाते हैं लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र में इनका कार्यकाल फिसड्डी साबित हुआ है।

 

संदीप सांख्यान ने हमीरपुर के सांसद कभी खेल महाकुंभ के नाम वोट बटोरने की राजनीति करके या फिर कभी सोनिया गांधी या कभी राहुल गांधी को कोसने के लिए ही जाने, जाने लगे हैं।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि पिछले 5 टेन्योर से सांसद अभी तक कोई भी योजना इस संसदीय क्षेत्र में धरातल पर नहीं ढाल पाए हैं।

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर न तो आपदा में प्रदेश का पक्ष रख पाए और जो योजनाएं के केंद्र की यूपीए सरकार ने शुरू की थी उनका नाम बदलने पर अपनी पीठ अवश्य थपथपाते नजर आए हैं।