



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- उपमंडल मुख्यालय भोरंज में इस बार भी लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 12 जनवरी की शाम को मनाए जाने वाले लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में जाने-माने स्टार कलाकार इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा मुख्य आकर्षण होंगे।
विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या के लिए अनुज शर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।


उन्होंने बताया कि अनुज शर्मा के अलावा कई स्थानीय लोक कलाकारों को भी सांस्कृतिक संध्या में मंच दिया जाएगा।



विधायक सुरेश कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों से इस लोहड़ी उत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
Post Views: 192

















Total Users : 122735
Total views : 185600