



मंडी/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना सुन्दरनगर के अंतर्गत डैहर पुलिस चौकी टीम ने अलसू अंडरपास के समीप गश्त व नाकाबंदी के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस चौकी प्रभारी ASI योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल विजय कुमार, दीपचंद और गृह रक्षक मुरारी लाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 95,500 रुपये नकद बरामद किए।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम, जालंधर, पंजाब) और प्रवीण कुमार (निवासी बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।



पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत पुलिस थाना सुन्दरनगर में मामला दर्ज कर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

















Total Users : 122730
Total views : 185593