



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश शहरी विकास एवं आवास बोर्ड (हिमुडा) के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, हिमुडा के निदेशक मंडल के सदस्य राजेश बन्याल, जितेंद्र चंदेल, सूर्य प्रकाश तथा हिमुडा के वरिष्ठ अधिकारियों ने बीते दिन भोटा और हमीरपुर शहर के निकटवर्ती क्षेत्र दड़ूही का दौरा किया।
हिमुडा के उपाध्यक्ष और निदेशक मंडल के सदस्यों ने किया भोटा तथा दड़ूही का दौरा



इस दौरान उन्होंने इन क्षेत्रों में आवासीय कॉलोनियों के निर्माण और इनसे संबंधित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी बातचीत करके आवश्यक फीडबैक लिया तथा विभिन्न सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। यशवंत छाजटा ने कहा कि हिमुडा का लक्ष्य प्रदेश के लोगों को आधुनिक और किफायती आवासीय सुविधाएं प्रदान करना है।



इस अवसर पर हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

















Total Users : 125107
Total views : 189220