



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- रोजगार मिशन के तहत को आज सुजानपुर टीहरा चौगान मैदान में हिमालयन जनकल्याण समिति बद्दी व निस्वार्थ भाव सेवा संगठन द्वारा संयुक्त रूप 23 वें रोजगार मेले आयोजित किया गया। मेले का आयोजन मेले लगभग चार दर्जन युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया व लगभग दो दर्जन युवाओं को मौका पर रोजगार मिल भी गया
चार दर्जन युवाओं ने करवाया पंजीकरण दो दर्जन युवाओं को मौका पर मिला रोजगार 
रोजगार मेले का शुभारंभ निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह डोगरा व लघु उद्योग संघ के चैयरमेन राजीव कांसल द्वारा किया गया मेले में औद्योगिक क्षेत्र बददी -बरोटीवाला-नालागढ़ से कई उद्योग इकाइयां भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने युवाओं के साक्षात्कार वहीं स्थल पर संचालित किए।


इससे स्थानीय युवाओं को बिना किसी खर्च और परेशानी के सीधे उद्योग प्रतिनिधियों से मुलाकात करने का अवसर मिला। लघु उद्योग संघ के चेयरमैन राजीव कंसल ने बताया कि मिशन रोजगार का उद्देश्य पंचायत स्तर तक पहुंचकर अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि रोजगार मेले उद्योगों की आवश्यकताओं और युवाओं की योग्यताओं के बीच एक प्रभावी सेतु का काम कर रहे हैं। कंसल ने कहा कि आने वाले समय में संगठन का लक्ष्य पंचायत व गांव तक रोजगार मिशन को लगातार आगे बढ़ाना है, ताकि किसी भी युवा को रोजगार पाने के लिए शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।



मिशन रोजगार हिमाचल प्रदेश के प्रांत संयोजक डाक्टर रणेश राणा ने कहा कि इन रोजगार मेले का मकसद प्रदेश के बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण व नौकरी के अवसर उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने बताया कि हिमालयन फाऊंडेशन द्वारा अब तक लगाए गए 22 रोजगार मेलों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को बद्वी बरोटी वाला विभिन्न निजी कंपनियों व औद्योगिक इकाइयों में रोजगार मिल चुका है।
हमारा उद्देश्य बेरोजगार युवाओं व उद्योगो के बीच एक सेतु का काम करना है लघु उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राणा व चैयरमेन विचित्र सिंह पटियाल ने बताया कि शनिवार को आयोजित इस मेले में कई निजी कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों ने युवाओं का निशुल्क पंजीकरण कर साक्षात्कार किए।
उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
हिमालयन संस्था की तरफ से मेले की प्रभारी डिंपल परमार और लघु उद्याेग संघ के मीडिया सतीश कुमार ने कहा कि मेले में पहुंचे सभी युवाओं को उनके योग्यता अनुरूप बेहतर नौकरियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी तैयारी जारी रखें, क्योंकि कंपनियों की ओर से जल्द ही चयनित उम्मीदवारों को जॉब ऑफर जारी किए जाएंगे। रोजगार मेले में वर्धमान टेक्सटाइल, , बजट साइन, इवान सिक्योरिटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी एम्ब्रोज आटो सहित अन्य कंपनियों ने भाग लिया इस मेले में समाज सेवी डाक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने संपूर्ण सहयोग किया ।
और कहा कि जिन लोगों का चयन हुआ है वह ईमानदारी से काम करें और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करें । उन्होंने कहा मेरे के सफल आयोजन के लिए हिमालय फाऊंडेशन, लघु उद्योग संघ व मेले में आई सभी कंपनियों का आभार जताया।
इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्री जगजीवन राम, अनूप कुमार, रूपलाल, जीतराम, जिला अध्यक्ष विकास मेहरा, राज्य सचिव/कार्य सचिव विजय राणा (जिला हमीरपुर), उपाध्यक्ष निशांत शमा, मीडिया प्रभारी अनिल धीमान, महिला राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष शिल्पा सोनी, उर्वशी, डाॅक्टर सुरिंदर सिंह डोगरा एवं कुलवंत राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रोजगार मेले में लगभग 60 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 15 युवाओं को मौके पर ही विभिन्न कंपनियों द्वारा जॉइनिंग लेटर प्रदान किए गए। शेष अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा शीघ्र ही सूचित किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
















Total Users : 125173
Total views : 189348