पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल मोहन शामा बने सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :- भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल मोहन शामा को सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

 

कपिल मोहन शामा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और संगठन में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्ष 2007 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने संगठनात्मक यात्रा प्रारंभ की।

 

इसके उपरांत 2007 से 2012 तक कुठेड़ा मंडल में कार्यवाह के रूप में सेवाएं दीं। वर्ष 2012 से 2016 तक वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में मंडल सचिव रहे, जबकि 2015 से 2017 तक कुठेड़ा भाजपा के ग्राम केंद्र अध्यक्ष का दायित्व संभाला।

वर्ष 2017 से 2020 तक उन्होंने भाजयुमो सुजानपुर मंडल के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया और 2020 से 2023 तक भाजयुमो सुजानपुर मंडल अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2023 से 2025 तक वे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करते रहे।

 

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि कपिल मोहन शामा अपने व्यापक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर सहकारिता प्रकोष्ठ को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा सहकारिता आंदोलन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

अपनी नियुक्ति पर कपिल मोहन शामा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अपनी पूर्ण क्षमता के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।