



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर जिले की तहसील बड़सर के गाँव घोयाटा राजपूतान निवासी राजेश कुमार, जो पिछले 20 वर्षों से रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के कारण बिस्तर पर हैं, आज भी जीवन की कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। उनके परिवार में केवल उनकी वृद्ध माँ हैं, जो सीमित संसाधनों के साथ बेटे की देखभाल कर रही हैं।

जब परिवार की ओर से खाद्य सामग्री की सहायता की गुहार लगाई गई, तो बी एबल ट्रस्ट (Be Able Trust) और सेवा परम धर्म ट्रस्ट ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए तुरंत सहायता का हाथ बढ़ाया।


दोनों ट्रस्टों की ओर से आवश्यक राशन सामग्री सीधे उनके घर तक पहुँचाई गई, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।




इस सेवा कार्य के दौरान बी एबल ट्रस्ट (Be Able Trust) की ओर से राजन कुमार तथा सेवा परम धर्म ट्रस्ट की ओर से चंचल शर्मा स्वयं राजेश कुमार के घर पहुँचे और परिवार का हाल जाना।
उन्होंने न केवल सहायता प्रदान की, बल्कि समाज से यह भावुक अपील भी की कि ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अधिक से अधिक लोग आगे आएँ।

















Total Users : 125107
Total views : 189221