निःशुल्क पंजीकरण रोजगार मेले का सफल आयोजन: डाॅ.सुरेंद्र सिंह डोगरा 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- टौणी-देवी में निस्वार्थ भाव सेवा संगठन एवं हिमालयन जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मिशन रोजगार हिमाचल के अंतर्गत HVN SR. SEC.SCHOOL के प्रांगण में आयोजित दूसरे निःशुल्क पंजीकरण रोजगार मेला आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

30 se 40 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 15 को मौके पर जॉइनिंग लेटर

इस रोजगार मेले का आयोजन निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मोहन सिंह डोगरा एवं हिमालयन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष डाॅ. रमेश राणा के कुशल नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राज्य व जिला स्तर के अनेक पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य जगजीवन राम, अनूप कुमार, रूपलाल, जीतराम, जिला अध्यक्ष विकास मेहरा, राज्य सचिव/कार्य सचिव विजय राणा (जिला हमीरपुर), उपाध्यक्ष निशांत शमा, मीडिया प्रभारी अनिल धीमान, महिला राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष शिल्पा सोनी, उर्वशी, डाॅक्टर सुरिंदर सिंह डोगरा एवं कुलवंत राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

रोजगार मेले में लगभग 30 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 15 युवाओं को मौके पर ही विभिन्न कंपनियों द्वारा जॉइनिंग लेटर प्रदान किए गए। शेष अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा शीघ्र ही सूचित किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। संगठन भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

 

अंत में आयोजकों ने सभी कंपनियों, अभ्यर्थियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और युवाओं से आह्वान किया कि वे इस तरह के आयोजनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।