



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर ने पार्टी हाईकमान से विचार-विमर्श करने के पश्चात विभिन्न प्रकोष्ठों की जिला कार्यकारिणियों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी समन्वय स्थापित करने की दिशा में की गई हैं।

व्यापार प्रकोष्ठ के अंतर्गत जिला संयोजक सुशील कुमार सोनी द्वारा जिला सह-संयोजकों के लिए नाम प्रेषित किए गए हैं। इनमें संसार चंद सोनी मंडल बमसन से, मुकेश गुप्ता मंडल सुजानपुर से, नरोत्तम आर्य मंडल हमीरपुर शहरी से, अशवनी जगोता मंडल सुजानपुर से, विधि चंद ठाकुर मंडल हमीरपुर शहरी से, विनोद ठाकुर मंडल भोरंज से, अमित सोनी मंडल भोरंज से तथा अशवनी शर्मा मंडल हमीरपुर शहरी से शामिल हैं।
पर्यटन प्रकोष्ठ के लिए जिला संयोजक शेर सिंह ठाकुर द्वारा जिन नामों की संस्तुति की गई है, उनमें मलकियत सिंह पठानिया मंडल हमीरपुर शहरी से, राज कुमार मंडल समीरपुर से, मनोहर लाल धीमान मंडल नादौन से, पवन कुमार परमार मंडल नादौन से, डॉक्टर अंकुश सोनी मंडल बड़सर से, रविन्द्र सिंह परमार मंडल सुजानपुर से, अभिषेक ठाकुर मंडल भोरंज से तथा बबलू राणा मंडल सुजानपुर से शामिल हैं।
पंचायती राज प्रकोष्ठ के अंतर्गत जिला संयोजक सुभाष ठाकुर द्वारा सह-संयोजकों के लिए जिन नामों को आगे बढ़ाया गया है, उनमें डॉक्टर दलजीत राणा मंडल गलोड़ से, मुकेश बन्याल विधानसभा बड़सर से, विनोद पठानिया मंडल नादौन से, रत्न चंद शर्मा मंडल समीरपुर से, जितेंद्र ठाकुर मंडल बमसन से, राजेश कुमार मंडल सुजानपुर से, नानक चंद मंडल गलोड़ से तथा सुरेश सोनी ग्रामीण मंडल हमीरपुर से शामिल हैं।
सहकारिता प्रकोष्ठ के लिए जिला संयोजक राम कृष्ण द्वारा सह-संयोजकों के रूप में जिन नामों की घोषणा की गई है, उनमें रविन्द्र पटियाल मंडल हमीरपुर से, सुशील ठाकुर मंडल भोरंज से, कपिल मोहन शर्मा मंडल सुजानपुर से, भवानी दत्त शर्मा मंडल भोरंज से, रवि कुमार शर्मा मंडल ढटवाल से, जगत सिंह ठाकुर मंडल भोरंज से, राकेश चौहान मंडल समीरपुर से तथा अशोक कुमार मंडल गलोड़ से शामिल हैं।
चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के अंतर्गत जिला संयोजक अनिल जसवाल द्वारा सह-संयोजकों के लिए जिन नामों को प्रस्तावित किया गया है, उनमें योग राज धीमान (सेवानिवृत्त एचएएस), एडवोकेट बलवंत ठाकुर, एडवोकेट पी.के. भाटी, एडवोकेट रेखा शर्मा, पवन शर्मा, संदीप भारद्वाज, विशाल नागपाल तथा विकास शर्मा शामिल हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नव-नामित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Post Views: 72



















Total Users : 125107
Total views : 189221