



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आज लोहड़ी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग एवं पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। यह पर्व फसल कटाई, नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

विद्यालय परिसर में इस अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।



कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत अलाव प्रज्वलन से हुई। अलाव के चारों ओर विद्यार्थियों ने पारंपरिक लोकगीत गाए तथा भांगड़ा व गिद्धा जैसे लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।




बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ लोहड़ी की परंपराओं को अपनाते हुए मूंगफली, रेवड़ी, तिल एंव गुड़ एवं अर्पित किए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोहड़ी पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।


उन्होंने कहा कि लोहड़ी जैसे पारंपरिक त्योहार हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा एकता का संदेश देते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने और जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लोहड़ी से जुड़े लोकगीतों, कविताओं एवं लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से इस पर्व के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं को भी उजागर किया।
विद्यालय परिसर पूरे समय उत्सव के रंग में रंगा रहा और वातावरण आनंद, उल्लास व सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण रहा।

अंत में सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने एक-दूसरे को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं तथा सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।















Total Users : 125065
Total views : 189143