



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती के अवसर पर आज सर्वजन कल्याण सभा ने नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत हमीरपुर के AIM Public स्कूल से की।

इस अवसर पर सर्व जनकल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने व उपस्थित विद्यार्थियों , शिक्षकों एवं अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।


सर्वजन कल्याण सभा ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष पर नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत हमीरपुर के AIM पब्लिक स्कूल से की : नवीन शर्मा




नवीन शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक अभिशाप है जो न केवल एक व्यक्ति तक सीमित है बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है और हमारे देश व प्रदेश के युवा ही नशे कि इस गंभीर समस्या को जन जागरण अभियान चलाकर रोक सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर एक युद्ध नशे के विरुद्ध शुरू करने जा रहे हैं जिसमें युवाओं ने समाज को नशे की कुरीतियों के बारे में जागरूक करना है ।

नवीन शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती 12 जनवरी से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी तक हमीरपुर में नशे के खिलाफ एक जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई है।
नवीन शर्मा ने कहा कि नशा व खासकर चिट्ठा आजकल पूरे समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है जिसके दुष्परिणाम बहुत ही भयावह हैं। नवीन शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ना केवल संस्थाओं की ही जिम्मेदारी नहीं है बल्कि समाज के हर व्यक्ति, प्रबुद्ध जन ,अभिभावक , महिलाएं और युवाओं की सामूहिक जिम्मेवारी है इसी कड़ी में आज हमीरपुर से नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई।
नवीन शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान के अंतर्गत संस्था के सदस्य विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जाकर युवाओं को जागरूक करेंगे व पंचायत स्तर पर जाकर महिला मंडलों युवा मंडलों के सदस्यों के साथ भी संवाद करके इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एक जुटता से लड़ाई लड़ी जाएगी।
नवीन शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जी की 163 वीं जयंती पूरा देश मना रहा है उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता का प्रचार न केवल देश बल्कि विदेशों में भी किया था उन्होंने कहा कि 1984 में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में घोषित किया था तब से हर वर्ष 12 जनवरी को पूरे देश में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

नवीन शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को कई ऐसे विचार दिए जो युवाओं को प्रेरित करते हैं और दुनिया में कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं ।
उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए इसका अर्थ है कि
आलस को अलविदा कहो. ये सफलता का मूल मंत्र है.चाहे सपना कितना बड़ा हो, शुरुआत आज और अभी से करनी होगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी सुरेश भारद्वाज, नशा निवारण केंद्र के संचालक साहिल शर्मा, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, संस्था के उपाध्यक्ष अजय कुमार, युवा प्रमुख अजय शुक्ला , सोशल मीडिया प्रमुख रवि धीमान ,प्राध्यापकों सहित 300 से अधिक छात्र उपस्थित रहे ।















Total Users : 125107
Total views : 189221