



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भोरंज यहां उपमंडल मुख्यालय में सोमवार को आयोजित लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या हिमाचल प्रदेश के स्टार कलाकार एवं इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा के नाम रही। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ लोहड़ी उत्सव का और दीप प्रज्ज्वलित
इंडियन आइडल अनुज शर्मा के नाम रही भोरंज के लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या



करके सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव का विस्तार किया जाएगा। इससे भोरंज क्षेत्र को एक नई सांस्कृतिक पहचान मिलेगी। उन्होंने उत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया।




सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल अनुज शर्मा ने एक के बाद एक हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गानों से खूब धमाल मचाया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अनुज शर्मा का जादू इस कदर चला कि कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग देर रात तक उनके गानों पर नाचते रहे।
अनुज शर्मा से पहले जानी-मानी लोक कलाकार मनसा पंडित, सपना, शिवदयाल सिंह, निखिल रणौत, कुसुम जस्सी, बबलू, राजेश कुमार, आंचल ठाकुर, शगुन रणौत, अहान, रिशु ठाकुर, शिवांगी रांगड़ा, उपमा ठाकुर, मोहित शर्मा, कशिश ठाकुर, मान सिंह, अक्षिता शर्मा, हेमराज संधू, अंशिका, रिद्धिमा और अन्य कलाकारों ने लोहड़ी की सांस्कृतिक संध्या में खूब रंग जमाया। कॉमेडियन पंकज डोगरा ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट किया।

इससे पहले, दिन में दोपहर बाद से ही आरंभ की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सबसे पहले, डिग्री कालेज की रिया एंड पार्टी ने लोहड़ी पर समूह गान प्रस्तुत किया। एसवी कालेज तरक्वाड़ी की प्रियंका एंड पार्टी, डीएवी स्कूल लझयाणी की वनिका एंड पार्टी, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल की वृंदा एंड पार्टी, शांति निकेतन स्कूल भरेड़ी के ग्रुप, लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल भोटी के अर्षित, युवान, सहज और वंशिका, आंगनवाड़ी वर्कर्स रीता देवी एंड पार्टी, महिला मंडल फगलोट और अन्य सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
सांस्कृतिक संध्या में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया और मनजीत डोगरा, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, नरेश ठाकुर, नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एसडीएम शशिपाल शर्मा, डीएसपी लालमन शर्मा, तहसीलदार डॉ आशीष शर्मा, बीडीओ कुलवंत सिंह, अन्य अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय बन्याल, राजीव लाल मैहर, वतन सिंह डोगरा, डॉ. रमेश डोगरा, सुभाष जैलदार, रोशन लाल शर्मा, दीप चंद, प्रवेश ठाकुर, विजय डोगरा, बीडीसी सदस्य वीना देवी, पंचायत प्रधान संदीप चौहान, मुकेश बन्याल, राकेश गोल्डी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
















Total Users : 125162
Total views : 189331