



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश सरकार के नवीनतम आदेशों के अनुसार, बीपीएल की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। टौणी देवी स्थित विकास खंड बमसन की बीडीओ तथा नादौन ब्लाक का भी अतिरिक्त कार्यभार देख रही वैशाली शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण 31 दिसंबर 2025 को पूर्ण कर लिया गया है, जिसकी सूचियां खंड स्तरीय समिति द्वारा प्रकाशित की जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि अब बीपीएल प्रक्रिया के द्वितीय एवं तृतीय चरण आरंभ करने के आदेश सरकार द्वारा जारी किए गए हैं, जिसमें मानदंडों को संशोधित किया गया है।


द्वितीय चरण:- ऐसे परिवार जिन्होंने आवेदन किया था तथा जो सभी मानदंडों को पूर्ण कर रहे थे, परंतु पक्का मकान होने के कारण बीपीएल में चयन से वंचित कर दिए गए थे, उन्हें बहिष्करण मानदंड से छूट प्रदान की जाती है। द्वितीय चरण में उनकी सूची तैयार की जाएगी।



तृतीय चरण:- ऐसे परिवार जिसमें 27 वर्ष की आयु तक के अनाथ सदस्य हो,
या ऐसे परिवार जिसमें केवल 59 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन सदस्य हों तथा 27 से 59 वर्ष की आयु का कोई भी सक्षम व्यस्क न हो,

या ऐसे परिवार जिसमें महिला मुखिया हो तथा जिसमें 27 से 59 वर्ष की आयु का कोई सक्षम पुरुष सदस्य न हो (जिनमें विधवा/अविवाहित/तलाकशुदा/परित्यक्त महिलाएं सम्मिलित हों)।
ऐसे परिवार समावेशन मानदंड को पूर्ण कर सकेंगे तथा अन्य मानदंड पूर्ववत् लागू रहेंगे।
साथ ही, 25 जनवरी 2026 तक पंचायतों में नवीन आवेदन भी किए जा सकेंगे तथा 31 जनवरी 2026 तक ये सूचियां खंड स्तरीय समिति द्वारा अधिसूचित कर दी जाएंगी।
वैशाली शर्मा ने पात्र परिवारों से 25 जनवरी तक संबंधित पंचायत में आवेदन करने की अपील की है।
















Total Users : 125162
Total views : 189331