



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए भारतीय सेना दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, महाराणा प्रताप के वंशज हुजूर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ जी एवं लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. जसवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।



देश की सीमाओं पर तैनात हमारे वीर जवानों के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा।




कार्यक्रम में प्रदेश और देश की विशिष्ट विभूतियों को “शान ए हिमाचल” एवं “शान-ए हिंद” पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय सेना को सलाम

Post Views: 136

















Total Users : 127129
Total views : 192322