



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- टाउन हॉल हमीरपुर में एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ हमीरपुर द्वारा आयोजित 72वीं सीनियर महिला राज्य कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में विधायक आशीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

72वीं सीनियर महिला राज्य कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन



इस प्रतियोगिता में विश्व, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर कबड्डी में बेहतरीन प्रदर्शन वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कबड्डी खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।




इस अवसर पर मुख्यातिथि विधायक आशीष शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए कबड्डी एसोसिएशन को बधाई दी एवं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक ने कहा कि युवा किसी न किसी खेल में जरूर भाग लें एवं नशे से दूर रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखें और राज्य का नाम रोशन करें।


इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया और सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के मुकाबले देर शाम तक चलते रहे। साई हॉस्टल धर्मशाला की खिलाड़ियों ने लाहौल स्पीति की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

















Total Users : 125065
Total views : 189143