



मंडी/विवेकानंद वशिष्ठ :- मज़दूर संगठन सीटू की राज्य कमेटी की बैठक मंडी में राज्य प्रधान विजेंद्र मैहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय सचिव डॉ कशमीर सिंह ठाकुर, राज्य महासचिव प्रेम गौतम, कुलदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह, रविन्द्र कुमार, जगत राम, स्वदेश ठाकुर सहित45 कमेटी सदस्यों ने भाग लिया।
सीटू ने हड़ताल को सफ़ल बनाने के लिए मंडी में बनायी रणनीति,एक दर्ज़न यूनियनों के 45 कमेटी सदस्यों ने लिया भाग



बैठक में वर्ष 2026 में यूनियनों के विस्तार और सँघर्ष तेज़ करने की योजना तैयार की गई।जिसके चलते निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार द्धारा ख़त्म किये गए 29 श्रम कानूनों तथा मनरेगा क़ानून की बहाली की मांग को लेकर 12 फ़रवरी को सभी यूनियनें हड़ताल करेगी।




आठ मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मज़दूरों के अधिकारों की रक्षा करने तथा मांगों को पूरा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।शहीदी दिवस पर 23 मार्च को सभी जिलों तथा यूनियन स्तर पर प्रोग्राम किये जाएंगे।

राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से मज़दूरों के लंबित लाभ जारी न होने के चलते हमीरपुर ऑफिस पर निरन्तर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शुरू किया जाएगा।वहीं आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों को लेकर 10 जून को शिमला सचिवालय पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा।


इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों, रेहड़ी फहड़ी मज़दूरों, एनएच, फोरलेन, हाईडल, बीआरओ, सफ़ाई, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट,इंडस्ट्रियल, सीमेंट व अन्य मज़दूरों की मांगों को लेकर आंदोलन विकसित किया जायेगा।
बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि सीटू इस वर्ष में प्रवासी,ठेका व आउटसोर्स तथा मेडीकल रिपर्जेंटिव मज़दूरों को संगठित करने का कार्य प्राथमिकता पर किया जायेगा।इसके अलावा बिजली के नए मीटर लगाने के ख़िलाफ़ भी अभियान चलाया जाएगा।
















Total Users : 125168
Total views : 189342