चिट्टा बेचने वाले हैं मौत के सौदागर: नवीन शर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- चिट्टे पर चोट अभियान के अंतर्गत सर्वजनकल्याण सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने आज दा मैगनेट स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक अभिशाप है जो न केवल एक व्यक्ति तक सीमित है बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है और हमारे देश व प्रदेश के युवा ही नशे कि इस गंभीर समस्या को जन जागरण अभियान चलाकर रोक सकते हैं।

 

द मैगनेट स्कूल के विधार्थियों ने सर्वजन कल्याण सभा की चिट्टे पर चोट मुहिम का किया समर्थन: नवीन शर्मा 

 

उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान शुरू करने जा रहे हैं जिसमें युवाओं को नशे की कुरीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

 

नवीन शर्मा ने कहा कि नशा व खासकर चिट्टा आजकल पूरे समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है जिसके दुष्परिणाम बहुत ही भयावह हैं।

 

नवीन शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ना केवल संस्थाओं की ही जिम्मेदारी नहीं है बल्कि समाज के हर व्यक्ति, प्रबुद्ध जन ,अभिभावक , महिलाएं और युवाओं की सामूहिक जिम्मेवारी है

 

नवीन शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान के अंतर्गत संस्था के सदस्य विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जाकर युवाओं को जागरूक करेंगे व पंचायत स्तर पर जाकर महिला मंडलों युवा मंडलों के सदस्यों के साथ भी संवाद करके इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुटता से लड़ाई लड़ी जाएगी।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को चिट्टे के खिलाफ लड़ाई लड़ने की शपथ दिलाई गई ।

 

प्रधानाचार्य अरुण चौहान ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और संस्था की चिट्टे के खिलाफ चलाई गई मुहिम का समर्थन किया ।

 

कार्यक्रम में संस्था के जिला अध्यक्ष भूपिंदर बन्याल, युवा प्रमुख अजय शुक्ला, रवि धीमान सचिव सुरिंदर अत्री उपस्थित रहे ।