



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चरण–4 के अंतर्गत देवभूमि हिमाचल प्रदेश को एक और बड़ी सौगात मिली है। हमीरपुर जिले की 17 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के लिए ₹83.82 करोड़ की राशि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है।
इस ऐतिहासिक निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत होगा, जिससे आम जनता को बेहतर आवागमन सुविधा, रोजगार के नए अवसर तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष स्नेह और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


मंडल अध्यक्ष बड़सर, संजीव शर्मा ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग सिंह ठाकुर जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।



उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन एवं अनुराग सिंह ठाकुर के सतत प्रयासों से क्षेत्र को यह बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है।
शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर चलते हुए हिमाचल प्रदेश को निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जा रही है।

















Total Users : 125189
Total views : 189364