



बडू़-टपरे/हमीरपुर:- उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत बडू़-टपरे सड़क की मरम्मत के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 27 जनवरी से 27 फरवरी तक बंद रहेगा।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बड़ू-टपरे सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 27 जनवरी से 27 फरवरी तक बंद की जा रही है।


इस दौरान वाहन चालक हवाणी-बफड़ीं सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।



Post Views: 103

















Total Users : 125174
Total views : 189349