



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में 24 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस, हिमाचल प्रदेश राज्यत्व दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस



कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा छठी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति समूह गीत से हुई, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात बालवाटिका प्रथम एवं द्वितीय के नन्हे विद्यार्थियों ने मनमोहक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया।




हिमाचल प्रदेश राज्यत्व दिवस के अवसर पर बालवाटिका तृतीय के विद्यार्थियों ने पारंपरिक नाटी नृत्य प्रस्तुत कर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुंदर रूप में प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों ने रंग भरने की गतिविधियों में भाग लिया, जबकि कक्षा तीसरी से छठी तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं कार्ड मेकिंग गतिविधियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।


वहीं कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस, राज्यत्व दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की मुख्याध्यापिका कंचन लखनपाल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों को जिम्मेदार, जागरूक एवं देशभक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का योगदान सराहनीय रहा।

















Total Users : 125123
Total views : 189258