



हमीरपुर/गलोड़:- जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर अनिल कुमार के सौजन्य से आंगनवाड़ी केंद्र गलोड़ खास में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया I

जिसमें तीन से छ: साल की 35 बेटियों के साथ 5 किलो का केक काट कर बालिका दिवस मनाया गया I



इस मौके पर सभी बच्चों ने विभिन्न गतिविधियां की I इस दिन बेटी जन्मोत्सव के उप्लक्षय पर पौधरोपण भी किया गया I




तीन से छह साल की बेटियों को उपहार देकर जिला कार्यक्रम अधिकारी व प्रधान ग्राम पंचायत गलोड़ खास द्वारा सम्मानित किया गया I

दसवीं व बाहरवीं कक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों को भी इस मौके पास सम्मानित किया गया I


इस मौके पर मिशन शक्ति की जिला मिशन समन्वयक कल्पना ठाकुर,निशा,वंदना, रंजना ठाकुर, साहिल,प्रदीप व स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

Post Views: 107
















Total Users : 125103
Total views : 189212