पुलिस का नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार कर रहें हर शख़्स पर कडा प्रहार कर रहा है पुलिस। उसी के तहत हमीरपुर पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत प्रतापनगर ड्रग मामले में एक और बड़ी कामयाबी की। पुलिस ने न केवल नशा पकड़ने में सफलता हासिल की, बल्कि इसके पूरे इकोसिस्टम (सप्लायर से उपभोक्ता तक) को निशाने पर लिया है।

सप्लायर गिरफ्तार:- मुख्य आरोपी राजेश उर्फ रक्का से पूछताछ के बाद, पुलिस ने ऊना के अंबोटा में छापेमारी कर मुख्य आपूर्तिकर्ता माणिक सिंह को धर दबोचा।

नई बरामदगी:- आरोपी के कब्जे से 1.61 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा भी बरामद।

पिछली कड़ियों (Backward Linkages) का खुलासा:- पुलिस ने सफलतापूर्वक उस स्रोत का पता लगाया जहाँ से जिला हमीरपुर में नशे की खेप पहुँच रही थी।

खरीदारों पर भी शिकंजा:- नशा खरीदने वाले दो उपभोक्ताओं के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 27 के तहत मामले दर्ज।

हमीरपुर पुलिस की चेतावनी:-  नशा बेचने वाले हों या खरीदने वाले, कानून के लंबे हाथों से कोई नहीं बचेगा। हमीरपुर को नशा मुक्त बनाना हमारा संकल्प है।