



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, तरकवाड़ी वाड़ी में NAAC से ग्रेड-B प्राप्त संस्थान द्वारा “21वीं सदी की शिक्षा में सीखने के अवसरों और चुनौतियों का रूपांतरण” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के पश्चात अतिथियों को सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जर्नल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च (वॉल्यूम-XIV, अंक-2) तथा एक दिवसीय स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र के. शर्मा ने शिक्षा के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए शोध एवं नवाचार को समय की आवश्यकता बताया।

मुख्य वक्ता प्रो. कुलविंदर सिंह (पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला) ने 21वीं सदी में शिक्षक की भूमिका पर विचार रखे। मुख्य अतिथि डॉ. संजीव शर्मा, कुलपति, कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर हिमाचल प्रदेश ने तकनीक-आधारित शिक्षा एवं गुणवत्ता सुधार पर बल दिया।
सहायक प्रोफेसर सोनिया शर्मा ने सबका धन्यवाद किया।
संगोष्ठी के दौरान ऑफलाइन एवं ऑनलाइन तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से चले। इनमें डॉ. चमन लाल बंगा, डॉ. बी.एस. जमवाल, डॉ. ललित मोहन शर्मा और डॉ. विपिन कुमार भुलाल , डॉ वंदना ठाकुर जैसे विषय विशेषज्ञों ने अपनी भूमिका निभाई।
सत्रों में शिक्षा के नवाचार, शोध प्रवृत्तियाँ और समसामयिक चुनौतियों पर गहन चर्चा हुई।
Valedictory Session में प्रो. सुरेंद्र के. शर्मा ने समापन भाषण दिया।
प्रोफेसर कुलविंदर सिंह, प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार शर्मा तथा अन्य अतिथियों ,उप प्राचार्य द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्राचार्य द्वारा सभी मुख्य अतिथियों तथा अतिथियों को समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया
डॉ. अमिता रानी ने अतिथियों तथा विभिन्न संस्थाओं से आए पार्टिसिपेंट का धन्यवाद किया। मंच का संचालन सहायक प्रोफेसर राजेश कुमार ने किया।
कॉलेज के सभी अध्यापक वर्ग उपस्थित रहे।आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, प्रशिक्षु शिक्षकों और विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।
Post Views: 80



















Total Users : 125182
Total views : 189357