



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कौशल विकास निगम के अध्यक्ष नवीन शर्मा, भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पूर्व मन की बात जिला संयोजक एवं वर्तमान पंचायत प्रधान उषा बिरला, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा,बूथ अध्यक्ष रघुवीर ठाकुर , ग्राम केंद्र अध्यक्ष पवन ठाकुर सहित बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर विधानसभा के बूथ नंबर 15 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’



इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।




कार्यक्रम के पश्चात संबोधित करते हुए नवीन शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और देश की संस्कृति, सामाजिक संस्थाओं, सेवा भाव, नवाचार एवं मानवता से जुड़े कार्यों को पूरे देश के सामने लाकर उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा समाज के उन गुमनाम नायकों की सराहना करते हैं, जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा में लगे रहते हैं।
नवीन शर्मा ने आगे कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम है, जो आम नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान उषा बिरला ने भी कहा कि प्रधानमंत्री के विचार जनमानस को सकारात्मक दिशा देते हैं और समाज में सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में बूथ स्तर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
















Total Users : 125182
Total views : 189357