



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- टोणी देवी उपमंडल के पोहन्ज पंचायत के वार्ड नंबर पांच सुराह में आयोजित ‘चिट्टा भगाओ युवा बचाओ’ कार्यक्रम और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में निस्वार्थ भाव सेवा संगठन ने भाग लिया, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मोहन सिंह डोगरा ने की।

इस अवसर पर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि अपने क्षेत्र के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता है और युवाओं को नशे से बचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।



उन्होंने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए हानिकारक है और इसके प्रति जागरूकता फैलाना आवश्यक है।




इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों में राज्य कार्यकारिणी सदस्य जीवन राम, मीडिया प्रभारी अनिल धीमान, हमीरपुर कार्यकारिणी सदस्य कुलवंत सिंह उर्फ मिंटू, हमीरपुर जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल, , बबलू, बलवंत सिंह, तिलकराज और बलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

स्थानीय लोगों ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की और डॉक्टर डोगरा ने आश्वस्त किया कि वे आगे भी ऐसे का आयोजन करते रहेंगे। अंत में डॉक्टर डोगरा ने सभी स्थानीय निवासियों, युवाओं और उपस्थित गणमान्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

















Total Users : 125168
Total views : 189342