डीएवी स्कूल में गणतंत्र दिवस एवं वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- .डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि  मंजु शर्मा के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ की गई।

गणतंत्र दिवस समारोह के उपरांत कक्षा एलकेजी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
नन्हे विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, रेस, ऑब्स्टेकल रेस, बैलेंसिंग रेस, पासिंग द बॉल, पिक एंड ड्रॉप, कलर/कल्चर सेटिंग गेम, ज़िग-ज़ैग रन, स्किपिंग रेस, सैक रेस, ओवरहेड पास रिले सहित विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के जोश, अनुशासन एवं खेल भावना ने सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि  मंजु शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा खेलों के माध्यम से सर्वांगीण विकास पर बल दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
 उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियाँ बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा जीवन में अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों एवं उल्लासपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।