



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विधायक सदर अशीष शर्मा ने सोमवार को पांडवीं पंचायत में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ग्राम केंद्र उखली और ग्राम केंद्र मैड़ के सभी छह बूथों के पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बल, पुलिस, होमगार्ड से सेवानिवृत्त जवानों, महिला मंडलों एवं स्थानीय बूथ कमेटियों को विधायक आशीष शर्मा की ओर से सम्मानित किया गया।

पांडवीं पंचायत में आयोजित हुआ सैनिक समारोह

इस कार्यक्रम में 290 पूर्व सैनिकों एवं सैन्य परिवारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की शुभकामनाएं दी।

देश की सेना गोली का जबाव बम से देती है: आशीष

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी से मिले असीम प्रेम एवं स्नेह के लिए वह सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी पूर्व सैनिकों एवं सैन्य परिवारों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश सेवा में अपना सब कुछ न्योछाबर किया है।

अब देश की सैन्य शक्ति केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में सशक्त हुई है। अब दुश्मन की गोली का जबाव बम से दिया जाता है। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय महज आतंकी हमलों की निंदा ही की जाती थी और जवाबी कार्रवाई नहीं होती थी। आज देश की सेना मजबूती से जबाव देती है।

सैनिकों के बलिदान के कारण आज देश सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री मोदी हर दिवाली देश की सरहद पर सैनिकों के साथ मनाते हैं। पूरा भारत गौरव महसूस करता है कि अब देश की फौज मजबूत है और कड़ी कार्रवाई करने के लिए किसी की आज्ञा नहीं मांगती।

अब फौज दुश्मनों को जबाव देने के लिए पूरी तरह अधिकृत हैं। उनका सौभाग्य है कि पूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों को सम्मानित करने का मौका मिला है। इस तरह के सैनिक सम्मान समारोह पूरी विधानसभा में बूथ स्तर पर किए जाएंगे।

कार्यक्रम में भगेटू पंचायत के प्रधान अजय चंदेल ने क्षेत्र के सभी महिला मंडलों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, ग्राम केंद्र उखली अध्यक्ष रवि शुक्ला, मैड के वर्मा, बूथ अध्यक्ष कृष्ण, प्रमोद, मनोहर, पवन और प्रेमलता, प्रधान भगेटू अजय चंदेल, महामंत्री अश्वनी शर्मा, प्रमोद पटियाल, रिटायर्ड आईपीएस पीएस नूर, कर्नल ज्ञान चंद, प्रधान उखली भोली शर्मा, विधायक आशीष शर्मा की धर्मपत्नी स्वाति जार शर्मा, कैप्टन दलीप, कैप्टन सुखराम, कमलेश परमार, कैप्टन मनोहर जसवाल और कैप्टन तिलक सहित अन्य मौजूद रहे।

Post Views: 89



















Total Users : 125210
Total views : 189391