झनीयारा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  सुजानपुर पंचायत की सुजानपुर विधानसभा के तहत झनीयारा क्षेत्र में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने शिरकत की।

 

उनके साथ निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनूप कुमार और युवा जिला उपाध्यक्ष निशांत शामा भी उपस्थित थे।

इस मैच में सुजानपुर टीम और हमीरपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें हमीरपुर ने पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी जीती।

डॉक्टर डोगरा ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को खेलों में सक्रिय रहने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

 

उन्होंने अपनी ओर से 3000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर, उन्होंने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी भेंट की और सुजानपुर की टीम को एक छोटी ट्रॉफी से सम्मानित किया।

अपने संबोधन में, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि युवाओं को खेलों के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

अंत में, उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद किया।