



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भगेटू निवासी 100% दिव्यांग राजन कुमार को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा अपने कर-कमलों से प्रदान किया गया।



राजन कुमार ने अपनी दिव्यांगता को कभी भी अपनी राह में बाधा नहीं बनने दिया और निरंतर समाजसेवा, दिव्यांगजनों के अधिकारों तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके समर्पण, संघर्ष और सेवा भावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा उन्हें इस गरिमामयी सम्मान से नवाजा गया।



इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने राजन कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

















Total Users : 125072
Total views : 189155