हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ के संस्थापक बी०डी०शर्मा का निधन: के.सी.गौतम

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ के संस्थापक  बी०डी०शर्मा, निवासी प्रताप नगर, हमीरपुर, विशन दास, निवासी लम्बलू व स्वरूप वर्मा, निवासी बाड़ी फरनोल के आकस्मात निधन पर संघ प्रदेशाध्यक्ष के सी गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, मुख्य सलाहकार हरनाम सिंह ठाकुर, महासचिव ओम राज कंवर, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, हमीरपुर ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, टौणीदेवी प्रधान जगदीश शर्मा, डा० सुदर्शन शर्मा, सालीग्राम ठाकुर, जगदीश शर्मा कारगू द्वारा गहरा दु:ख प्रकट किया गया व शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई ।

           बी०डी०शर्मा, जिन्होंने सेवानिवृत्ति के वाद अपना सारा जीवन पेंशनरों के हित में वड़ी लग्न, परिश्रम, ईमानदारी, निष्ठाता से अथक जोड़े रखा, जो प्रदेश में पेंशनर्ज़ समाज के लिए एक स्मर्णिय युग रहेगा ।  शर्मा का निधन संघ के लिए बड़ी क्षति है जिसकी पूर्ति हो पाना कठिन होगा ।

उनकी प्रेरणा से हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ आगे भी उनके मूल सिद्धान्तों , मूल्यों व पदचिन्हों के अनुरूप ही आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखेगा।  बी.डी.शर्मा की अन्त्येष्टि में सैंकड़ों पेंशनर्ज़ शामिल हुए।

          शर्मा के निधन की दुखद खबर सुन कर प्रदेशभर में पेंशनर्ज़ स्तब्ध रह गए और दूरभाष के माध्यम से इस आकस्मात घटना पर गहरा दु:ख जताया व परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गई जिनमें सर्वश्री सतपाल कालिया, तोता राम जंजुआ, अवनीश कुमार, रंजीत सिंह ठाकुर, दीप चन्द शर्मा, राजिन्द्र शर्मा, अनिरूद्ध डोगरा, जगदीश शर्मा सासन, रत्न चांगरा, हेम राज शर्मा, सुभाष शर्मा, वावू राम गौतम, लालमन शर्मा, शिव कुमार कौड़ा, सुरेन्द्र परमार, वेली राम ठाकुर, हुक्म चन्द शर्मा, मदन लाल मखन, प्रीतम भारती, रत्न डोगरा, जय राम नायक, सुभाष कानगो, कर्म चन्द, हेम राज शर्मा, राज कुमार पटियाल, रोशन लाल चौधरी, नरेन्द्र वन्याल, लेख राम कौशल, रोशन पटियाल, वालकृष्ण जसवाल, राम चन्द कटोच, सुनील कपिल, करतार  पटियाल, संतोष कटोच, प्रकाश चन्द, वचित्र सिंह, रंजीत सिंह, मंगत चौधरी, नेक राम शास्त्री, मंजीत अरोड़ा, गोपाल शर्मा, नारायण त्रिशित, देव राज शांडिल, रमेश चन्द शर्मा , सीता राम शर्मा, चत्तर सिंह, सहित अन्य बहुत से सदस्य शामिल हैं।

बी०बी.डी.शर्मा जी का प्रोफाइल फोटो संलग्न है।

                             के०सी०गौतम, प्रदेशाध्यक्ष