



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में 28 जनवरी, 2026 को कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के साथ यूथ पार्लियामेंट का प्रभावशाली आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम शिक्षिका प्रभारी पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नकाल एवं सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच सार्थक वाद-विवाद आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने समानता, महिला सुरक्षा, नई शिक्षा नीति 2020, सड़क एवं यातायात सुरक्षा, रेलवे, जीएसटी, दिल्ली वायु प्रदूषण, आतंकवाद, ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमला तथा ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन जैसे समसामयिक और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार रखे।



यह गतिविधि एसडीजी-4 (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा) के साथ-साथ पर्यावरणीय जागरूकता को भी सुदृढ़ करती है। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ संसदीय प्रक्रियाओं का जीवंत प्रदर्शन किया।



क्षितिज ने प्रधानमंत्री, आरव भारद्वाज ने नेता प्रतिपक्ष तथा अथर्व सोंखले ने अध्यक्ष (स्पीकर) की भूमिका निभाई। सत्तापक्ष एवं विपक्ष के विद्यार्थियों ने मंत्रियों की भूमिका निभाकर संसदीय कार्यवाही को प्रभावी बनाया।
वहीं अभिजय, भाग्यश्री एवं प्रियांशी वशिष्ठ ने मीडिया प्रतिनिधियों के रूप में कार्यक्रम को वास्तविक स्वरूप प्रदान किया। कुछ विद्यार्थियों ने विदेशी प्रतिनिधियों की भूमिका निभाकर कार्यक्रम को और अधिक रोचक एवं प्रभावशाली बनाया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने इस नवाचारपूर्ण आयोजन की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक व शैक्षिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
















Total Users : 125065
Total views : 189143