



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- आयुष्मान आम आरोग्य मंदिर जंगल बेरी में कुष्ठ रोग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग एक जीवाणु संक्रमण है जो मुख्य रूप से त्वचा और नसों को प्रभावित करता है। इसका कारण माइकोबैक्टीरियम लेप्री नामक बैक्टीरिया है, जो श्वसन बूंदों के माध्यम से फैलता है।



उन्होंने जोर देकर कहा कि इस रोग से पीड़ित लोगों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए, बल्कि सामाजिक रूप से उनका समर्थन करना चाहिए।



इस दौरान आम आरोग्य मंदिर के फार्मासिस्ट ऑफिसर सुरेंद्र भरवाल, फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर रविंद्रा देवी, शिवानी, उर्वशी, सौरभ आदि उपस्थित थे। सभी ने डॉक्टर डोगरा की बात को ध्यान से सुना और उनके सुझावों का पालन करने का संकल्प लिया।
कुष्ठ रोग के लक्षण दिखने में 1 से 20 साल तक का समय लग सकता है, लेकिन शुरुआती चरणों में इसका इलाज संभव है। मल्टी-ड्रग थेरेपी (MDT) के माध्यम से इस रोग का इलाज किया जा सकता है।

















Total Users : 125072
Total views : 189155