सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ने गतवाड़ पंचायत के वार्ड 1 लड़यानी (भराड़ी)में जांचा 61 लोगों का स्वास्थ्य

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- शहर से दूर किसी भी ग्रामीण क्षेत्र के गांव के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता व घर द्वार पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तजांच वरदान से कम नही होती । प्रयास संस्था विभिन्न प्रकार से जनता के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति अपनी भूमिका निभा रही है ।

 

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गतवाड़ के गांव लड़यानी वार्ड 1 के भराड़ी कस्बे में जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की घुमारवीं ने डॉ देवेश के नेतृत्व मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया ।

उनके साथ टीम में फर्मासिस्ट आशीष,कुसुम लता,अक्षय राव साथ रहे।हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग व मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था जगह जगह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित भी करवा रही है ।

गांव मे आयोजित निशुल्क शिविर मे 28 पुरुषों व 33 महिलाओं सहित 61 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई व 58 लोगों की रक्तजांच भी की गई । जिसमे उच्च रक्तचाप के 3 ,मधुमेह के 15, जोड़ों के दर्द के 3 लोग, गायनी के 6 मरीज़ व अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए ।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान बजुर्गों, महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच नि:शुल्क की गई । मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया ।

प्रयास संस्था द्वारा संचालित इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधा के लिए स्थानीय गांववासियों ,व्यापारियों ,उप प्रधान अजय शर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने इस सुविधा के लिए आभार जताया व धन्यवाद किया ।