



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार का बजट आंकड़ो का मायाजाल अधिक और धरातल की योजनायें कम नज़र आ रही है।
हिमाचल को भी केंद्रीय बजट में छला गया है… संदीप सांख्यान


उन्होंने कहा कि बजट एक विस्तृत डॉक्यूमेंट होता है लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री का बजट भाषण के बाद से शेयर मार्किट का धड़ाम से गिरना इंगित करता है बजट में निवेशकों की अनदेखी की गई है, जिसके कारण देश में बेरोजगारी बढ़ सकती है।



साल 2026-27 का केंद्रीय बजट विकसित भारत के नाम पर छलावा है… संदीप सांख्यान
उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है, दवाओं के मूल्यों को कम करने लिए कोई खास प्रावधान नहीं किए गए है।

संदीप सांख्यान ने कहा कि बजट में हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्यों की अनदेखी की गई है, इन राज्यों में आपदा से लड़ने के लिए केंद्रीय बजट कोई विशेष प्रावधान नहीं किए हैं और न ही हिमाचल जैसे छोटे राज्यो के लिए निवेश की कोई योजनाएं लाने की बात कही गई है।
संदीप सांख्यान ने कहा कि केंद्रीय बजट में इस बार भी हिमाचल वासियों को पर्यटन की दृष्टि से और नई टनल और ओवर ब्रिजेज बनाने के लिए कोई प्रावधान बजट में नहीं किया गया है ताकि एक धार से दूसरी धार के मध्य की दूरी को कम किया जा सके।
संदीप सांख्यान ने कहा कि साल 2026-27 के केंद्रीय बजट में युवाओं, महिला सशक्तिकरण, किसानों और बागवानों, मजदूर वर्ग के लिए नई योजना का न तो कोई सृजन किया गया है और न ही उनकी आय को बढ़ाने के कोई विशेष प्रावधान सामने आए हैं। कुल मिला कर यह बजट विकसित भारत के नाम पर बड़ा छलावा है।
















Total Users : 125072
Total views : 189155