काले अंब पंचायत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर भव्य आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- काले अंब पंचायत में गुरु रविदास ग्राम सुधार सभा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

 

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्राम सुधार सभा के सदस्यों द्वारा डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का पुष्पगुच्छ, टोपी व शॉल भेंट कर गर्मजोशी से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ग्राम सुधार सभा के गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु रविदास ग्राम सुधार सभा एक पंजीकृत संस्था है, जो वर्षों से संत रविदास जी की जयंती को हर वर्ष पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाती आ रही है।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ऐसे महान संत थे जिन्होंने 15वीं शताब्दी में ही समाज में व्याप्त जाति-पात और भेदभाव के खिलाफ आमजन की आवाज उठाई।

 

 

उन्होंने कहा कि उस दौर में हिंदू समाज के भीतर व्याप्त सामाजिक विभाजन के कारण देश कमजोर हुआ, जिसका लाभ पहले मुगलों और बाद में अंग्रेजों ने उठाया।

 

गुरु रविदास जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, क्योंकि आज भी कुछ ताकतें धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटकर शासन करना चाहती हैं।

 

 

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी देश तब तक विकसित नहीं हो सकता, जब तक उसकी सरकारें धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करती रहें। देश को आगे बढ़ाने के लिए समानता, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास आवश्यक है।

 

 

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य ऐसी बुनियादी सुविधाएं हैं, जो हर भारतीय को विश्व-स्तरीय और निःशुल्क उपलब्ध होनी चाहिए, तभी भारत सही मायनों में एक विकसित राष्ट्र बन सकता है।

 

 

इस अवसर पर पंचायत प्रधान निर्मल डोगरा पूर्व प्रधान रतन चंद रिटायर्ड प्रिंसिपल रणवीर गौरव कुमार मस्तराम अश्विनी कुमार कुलदीप कुमार अन्य गणमान्य व्यक्ति व

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।