



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सर्व टीजीटी महासंघ का जिला अधिवेशन 1 फरवरी रविवार के दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या में संपन्न हुआ।
जिसमें जिला हमीरपुर व जिला हमीरपुर के खंड स्तर की नव कार्यकारियों का गठन लोकतांत्रिक तरीके से किया। सर्व टीजीटी महासंघ के इस जिला अधिवेशन में लगभग 100 से 110 के करीब अध्यापकों ने भाग लिया।

इस जिला अधिवेशन में पंकज डडवाल को जिला प्रधान, महासचिव अश्वनी कुमार ,वरिष्ठ उप प्रधान तिलक राज ठाकुर, उप प्रधान पूर्णिमा कुमारी, सह सचिव बिमला, कोषाध्यक्ष विपन कुमार, मीडिया सचिव संजीव बनियाल इत्यादि को जिला हमीरपुर का दायित्व दिया गया।


जिला कार्यकारिणी के अलावा खंड हमीरपुर, बड़सर,नादौन, की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। खंड हमीरपुर से प्रधान सरोज कुमारी,विनोद कुमार,वरिष्ठ उप प्रधान सोनू शर्मा, उप प्रधान सुनीता कुमारी, खंड बड़सर से संजीव बनियाल, महासचिव रघुवीर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान सुनील कुमार,उप प्रधान विक्रम चंद, खंड नादौन से संदीप धीमान प्रधान, शालू महासचिव को दायित्व दिया।



आज के इस जिला अधिवेशन में राज्य कार्यकारिणी से महासचिव सुनील शर्मा, सह सचिव मनु देव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शेरिया जिला कांगड़ा, सह सचिव रमन कांत जिला कांगड़ा, सह सचिव दर्शन कुमार जिला ऊना, सह कोषाध्यक्ष संजीव पठानिया मंडी मौजूद रहे।
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि टीजीटी वर्ग की वेतन विसंगति को हल करते हुए, टीजीटी के लिए सरकार पंजाब की तर्ज पर 1 जनवरी 2016 से नए वेतनमान की शर्तों को लागू करते हुए, 45400 का मूल वेतन लागू करें ।

इसके साथ ही ट्रांसफर के लिए सरकार के द्वारा 30 किलोमीटर की दूरी सीमा की शर्त को हटाकर 15 से 20 किलोमीटर किया जाए।
अनुबंध कर्मचारियों को वर्ष में पहले की भांति दो बार नियमित किया जाए तथा अनुबंध अवधि पर दी गई सेवा को वरिष्ठता व पेंशन लाभों के लिए जोड़ा जाए।4-9-14 एसीपी की पुनः बहाली की जाए, CBSE स्कूलों के लिए चयनित किए जा रहे हैं अध्यापकों के काडर के लिए पैदा हो रही है वर्तमान स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के अंदर पैदा हो रहे संशय को दूर किया जाए, डीम्ड रेगुलर TGT की पदोन्नति सूची शीघ्रातिशीघ्र जारी किए जाए।















Total Users : 125160
Total views : 189328