



नादौन/हमीरपुर:- ग्राम पंचायत बलडूहक, करंडोला प्लासी, पुतड़ियाल, रैल, बड़ा, फस्टे, चौड़ू, जीहण, सपड़ोह और बरधियाड़ की मेधावी छात्राओं जिन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं, को सम्मानित करने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन ने सोमवार को गांव बड़ा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक प्रेरणादायक संवाद शिविर आयोजित किया।

इस शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग, वृत्त पर्यवेक्षक हर्ष बाला, अजय कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, क्षेत्र की 30 लोकल चैंपियन बेटियों तथा उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने इन प्रतिभाशाली बेटियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा उनकी भविष्य की योजनाओं पर खुल कर चर्चा की।


बाल विकास परियोजना अधिकारी ने चैंपियन बेटियों से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करें। संजय गर्ग ने कहा कि आज लड़कियों को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनना होगा, ताकि वे समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेें। इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम अधिनियम तथा बाल मजदूरी प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी भी दी गई।



कार्यक्रम में क्षेत्र की चैंपियन बेटियों नैंसी, मुस्कान, नैंसी धीमान, शगुन, नैंसी ठाकुर, प्राची, सुहानी, प्रगति परमार, स्नेहा, अकांक्षा, शानवी, सिमरन, पलक, श्रुति, इषिता, महक, श्वेता, सलोनी, विशाली, कोमल, धारवी, आशी, सरगम, कनवी कौर और सुहानी आदि को स्मृति चिह्न, नाम पट्टिका, मग, सेनीटेशन किट तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

















Total Users : 127128
Total views : 192321