



कुल्लू/विवेकानंद वशिष्ठ :- स्वास्थ्य गुणवता ही राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट कदम राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस – नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स) की टीमें जिला कुल्लू पहुंची।

इस क्रम में पहले दिन जरी स्वास्थ्य ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीरडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पहले दिन डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा, मेडिकल ऑफिसर, जंगल बेरी और डॉ. विजय, मेडिकल ऑफिसर, भदरबाड़ ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

डॉ. डोगरा, जो हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर संघ के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विकसित एक विस्तृत गुणवत्ता ढांचा है।

जो सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इनपुट, सहायक सेवाएं और क्लिनिकल देखभाल आदि 12 क्षेत्रों के आधार पर अस्पतालों का मूल्यांकन करता है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, रोगी-केंद्रित देखभाल, सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाना है।

इस अवसर पर डॉ. प्रेम लाल, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, सिविल हॉस्पिटल तेगुबेहेड, स्वास्थ्य शिक्षक राज कुमार, डॉ. विकास, एनक्यूएएस जिला परामर्शदाता और स्टाफ ने डॉ. सुरिंदर, डॉ. विजय और डॉ. प्रितिका लता को टोपी और शॉल देकर स्वागत और सम्मानित किया।

Post Views: 109



















Total Users : 127128
Total views : 192321