



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, बिझड़ी खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 3 फरवरी, 2026 को शिव मन्दिर परिसर, ठठल (व्याड़), तहसील बडसर, ज़िला हमीरपुर में खण्ड़ प्रधान नरेन्द्र सिंह वन्याल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई , जिसका संचालन महासचिव तोता राम जंजुआ द्वारा करते हुए उपस्थित सदस्यों को खण्ड़ इकाई में चल रही वर्तमान विभिन्न गतिविधियों वारे जानकारी दी गई।

बैठक में भाग लेने वालों में प्रदेश वित्तसचिव शम्भू राम जसवाल, ज़िला वरिष्ठ उपप्रधान रत्न चन्द चांगरा, खण्ड प्रधान नरेन्द्र वन्याल, महासचिव तोता राम जंजुआ, संरक्षक परस राम ठाकुर, सलाहकार करतार ढ़िलों, सलाहकार हरवंश लाल शर्मा, उपप्रधान शाम लाल , सुखदेव धीमान आदि प्रमुख रहे।



बैठक में संघ संस्थापक बी०डी०शर्मा, हमीरपुर व देव राज शास्त्री, निवासी हारमा, तहसील वडसर, ज़िला हमीरपुर के असामायिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया व दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।




बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । वक्ताओं द्वारा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त श्रेणी चार के पेंशनरों को लम्बित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट की संशोधित वकाया राशि की किस्त व 70-75 आयु वर्ग के पेंशनरों को पेंशन संशोधन की वकाया राशि का भुगतान करने के लिए सरकार का धन्यवाद किया व सरकार से आग्रह किया की पेंशनरों की समस्त देनदारियां भी शीघ्र जारी की जाएं।
प्रदेश वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल ने उपस्थित सदस्यों को संघ गतिविधियों व अन्य आवश्यक जानकारियां दी गई तथा संघ को सुदृढ़ बनाने हेतु सभी सदस्यों से पूरा सहयोग देने का आग्रह किया गया।

उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम व विजली बोर्ड के पेंशनरों की मांगों का समर्थन किया ।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री बालकृष्ण जसवाल, वीरेन्द्र कुमार, दीना नाथ, गुरदास राम, चरण दास, रिखी राम कलसी, जगन्नाथ धीमान, राजेन्द्र गुलेरिया, अमर सिंह, रत्न चन्द, जगरूप सिंह, रमेश चन्द, राम कृष्ण, जोगिंद्र सिंह, भगवान दास, पूरन सिंह, रीता देवी, नरेश कुमार, वालकृष्ण, वलवीर सिंह, रत्न चन्द लखनपाल, कुलदीप सिंह, रंजीत सिंह, कमल देव, सुदेश कुमार, हरी चन्द शर्मा, आसा रानी, राम पाल कौशल, प्रशोतम चन्द सहित अन्य पेंशनर शामिल हुए ।
















Total Users : 125694
Total views : 190167