



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के विद्यार्थियों ने एस.ओ.एफ. इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (सत्र 2025–2026) में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम शैक्षणिक जगत में गौरवान्वित किया है।

विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस एवं गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन प्राप्त कर अपनी बौद्धिक क्षमता, अनुशासन, सतत परिश्रम और उत्कृष्ट अंग्रेज़ी दक्षता का प्रभावशाली परिचय दिया।


इस प्रतिष्ठित ओलंपियाड में कक्षा तीसरी से नक्षिता ठाकुर, आयत और विवान धीमान; कक्षा चौथी से वेदार्थ डाबरा, वैभव राणा, सरस भारद्वाज और अस्मी डोगरा; कक्षा पाँचवीं से दिव्यांश धीमान, काव्या सिंह, दिव्यम शर्मा और आरिक अज़ीम; कक्षा छठी से दिशिता मौर्या, एवियाना राज सिंह और नमन जैन; कक्षा सातवीं से आयांश सैनी, आन्या, क्षितिज ठाकुर और आद्विक चौहान; कक्षा आठवीं से भावेश भोगल, श्रेया शर्मा, अरिंदम ठाकुर और मनस्वी अबरोल; कक्षा नौवीं से आर्यन शर्मा, सना सिंह ठाकुर, अर्णव राणा और रेयांश शर्मा; कक्षा दसवीं से मयंक शर्मा, शाद आलम, दीवा शर्मा, तवीशी सिन्हा और आद्या; कक्षा ग्यारहवीं से श्रेया शर्मा, स्वास्तिका गुलेरिया और अक्षिता शर्मा; तथा कक्षा बारहवीं से अर्शिया सिंह चौहान, सिया भारद्वाज और अतुल्य गुप्ता ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों में अभूतपूर्व वृद्धि की।



इसके अतिरिक्त कक्षा छठी के आद्विक शर्मा एवं कक्षा दसवीं के शाद आलम ने गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इन विद्यार्थियों की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर अभ्यास, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, विद्यालय की मुख्याध्यापिका कंचन लखनपाल तथा समन्वयिका मनीषा मारवाह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों के अथक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इस शानदार सफलता के लिए विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी।
















Total Users : 125683
Total views : 190155